Samastipur

पटना DM का बड़ा खुलासा- BPSC ने प्रश्नपत्रों के 273 पैकेट की जगह भेजे सिर्फ 192…किस स्थिति में ऐसा किया यह जांच का विषय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं प्राईमरी परीक्षा को लेकर बवाल मचा है. पटना के बापू परीक्षा केंद्र के सैकड़ों परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान भारी हंगामा मचा. आनन-फानन में पटना के डीएमऔर एसएसपी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. प्रश्न पत्र वायरल होने की खबर से बिहार में कोहराम मच गया.

इसके बाद बीपीएससी की सफाई भी आ गई है. आयोग के अध्यक्ष ने कहा है कि प्रश्न पत्र लीक होने की कहीं से शिकायत नहीं आई है. एक परीक्षा केंद्र पर हंगामे की खबर आई है. जांच के बाद आयोग उचित फैसला लेगा. इधर, पटना के जिलाधिकारी ने साफ किया है कि बीपीएससी ने प्रश्न पत्रों का 273 पैकेट भेजने को लेकर आश्वस्त किया था, लेकिन भेजे गए सिर्फ 192 पैकेट. यह जांच का विषय है.

खुलासा- BPSC ने 273 प्रश्न पत्रों का पैकेट भेजने को कहा था, भेजा सिर्फ 192

इधर पटना के जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रश्न पत्र लीक का कोई मामला नहीं है। बापू परीक्षा परिसर, कुम्हरार में बीपीएससी की परीक्षा के दरम्यान कुछ छात्रों द्वारा गलतफहमीवश परीक्षा का बहिष्कार किया गया. 11 दिसंबर को समाहरणालय में आयोजित ब्रीफिंग में आयोग के प्रतिनिधि ने भी आश्वस्त किया था कि 273 प्रश्न-पत्रों के पैकेट का बॉक्स भेजा जाएगा, फिर भी किस स्थिति में 192 प्रश्न पत्रों के पैकेट का बॉक्स भेजा गया, यह जाँच का विषय है। सम्पूर्ण मामले में बीपीएससी को उचित निर्णय लेने को लेकर रिपोर्ट भेजी जा रही है.

पटना जिलाधिकारी की तरफ से बताया गया है कि आज बापू परीक्षा परिसर, कुम्हरार में बीपीएससी की परीक्षा हो रही थी. 12,000 परीक्षार्थियों की व्यवस्था थी. एक हॉल में 273 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने का प्रबंध किया गया था. प्रश्न पत्र वितरण के दरम्यान 192 प्रश्न पत्रों का बॉक्स खोला गया. जबकि हॉल में 273 परीक्षार्थी थे. केंद्राधीक्षक द्वारा दूसरे हॉल से प्रश्न पत्र का सील्ड पैकेट मंगवाया गया तथा शेष बच्चों के बीच वितरित किया गया।

इसी बीच कुछ परीक्षार्थियों द्वारा आपत्ति व्यक्त की। लगभग 300–400 बच्चों ने परीक्षा का बहिष्कार किया। जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा स्थल पर पहुंचकर परीक्षार्थियों को वस्तु-स्थिति से अवगत कराया गया। शेष सभी बच्चों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी। परीक्षा हॉल के बाहर कुछ लोग रोड जाम कर रहे थे। हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago