Bihar

कोई पेपर लीक नहीं, सब शरारती तस्वों की करतूत; BPSC पीटी परीक्षा में हंगामा पर आयोग का दावा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

शुक्रवार को बिहार के 912 केंद्रों पर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं की पीटी परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें चार लाख से ज्यादा अभ्यरिथियों ने भाग लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर परीक्षा खत्म होने से पहले ही प्रश्नपत्र वायरल होने का दावा किया जा रहा है। पेपर लीक की आशंका जताई गई और पटना के बापू सभागार परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। इस बीच बीपीएससी की ओर से पेपर लीक की घटना से इनकार किया गया है। आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने कहा है कि यह शरारती तत्वों की करतूत है। परीक्षा संचांलन को लेकर कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है।

बीपीएससी चेयरमैन रवि मनुभाई परमार ने आयोग का पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य भर में 912 केंद्रों पर परीक्षा ली गयी है। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आई है। पटना में एक केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने पूछे गए प्रश्नों के पैटर्न में फेरबदल की शिकायत की। लेकिन तुरंत छात्रों से बात की गई और उनका संशय दूर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद तक कहीं से कंप्लेन नहीं मिला। रिपोर्ट मिली है कि परीक्षा ठीक तरीके से चल रही थी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना था। बाहर जो भी चल रहा था उससे परीक्षा दे रहे छात्रों को कोई सूचना नहीं थी क्योंकि किसी के पास मोबाइल नहीं था। परीक्षा शुरू हो जाने के बाद छात्रों के पास सिर्फ पेपर थे। कोई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस नहीं था। आयोग पूरे परीक्षा का हाई टेक तरीके से मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया के युग में शरारती तत्वों की करतूत है। पीटी परीक्षा में पेपर लीक जैसी कोई बात नहीं हुई।

वहीं पटना के डीएम ने परीक्षा के संबंध में प्रशासन का पक्ष रखा। कहा कि कुछ प्रश्न पत्र की कमी की वजह से कुछ अभ्यर्थियों ने किया हंगामा। बापू परीक्षा भवन कुमरार में बीपीएससी अभ्यर्थियों द्वारा हंगामा किया गया है। उनका कहना है कि व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण उन्हें प्रश्न पत्र 15 मिनट देर से मिला जबकि इसके लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया गया ऐसे में वे समय से प्रश्न पत्रों को हल नहीं कर पाए। बीपीएससी एवं परीक्षा केंद्र के प्रबंधकों की कमी के कारण ऐसा हुआ है। अभ्यर्थियों को समझने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन नहीं माने जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताते चलें कि शुक्रवार को पटना एक बापू सभागार एग्जाम सेंटर पर बीपीएससी की परीक्षा दे रहे सैकड़ों छात्र छात्राओं ने समय से पहले पेपर वायरल होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। अभ्यर्थी सड़कर पर उकर गए और बवाल काटा। पटना डीएम ने खुद मोर्चा संभाला उसके बाद मामला शांत हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

2 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

3 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

3 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

3 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

13 घंटे ago