Bihar

DGP पद से हटाए गए आलोक राज, विनय कुमार को मिली बिहार पुलिस की कमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार ने पुलिस महकमें में फेरबदल करते हुए आलोक राज को डीजीपी पद हटा दिया है. बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है. विनय कुमार अब तक पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विनय कुमार अगले दो साल तक बिहार के डीजीपी पद पर बने रहेंगे.

नए डीजीपी का होगा दो साल का कार्यकाल

गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार 1991 बैच के IPS अफसर विनय कुमार बिहार के नए DGP बनाए गए हैं. विनय कुमार वर्तमान DGP आलोक राज की जगह लेंगे. उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा. वे अभी बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के DG हैं. इससे पहले विनय कुमार ADG लॉ एंड ऑर्डर और ADG CID जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. विनय कुमार को एक कुशल और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता है. बता दें कि पूर्व डीजीपी आरएस भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने के बाद आलोक राज को प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उस समय भी विनय कुमार का नाम डीजीपी के लिए चर्चा में आया था.

Avinash Roy

Recent Posts

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

7 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर बाइक सवार बदमाशों ने टोटो सवार महिला से 49 हजार रुपयो से भरा बैग झपटा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

3 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

8 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

12 घंटे ago