समस्तीपुर: घाट बनाते समय फिसलकर गिर गया प्रणव, इकलौते पुत्र को खोने के बाद माता-पिता बदहवास
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/वारिसनगर :- धनहर पंचायत के रामजानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी पोखर में मंगलवार को छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से प्रणव कुमार की मौत से लोग आहत हैं। छठ पूजा को लेकर कुछ युवकों के साथ प्रणव घाट बनाने गया था। ग्रामीणों के अनुसार, घाट के किनारे जेसीबी से कुछ दिन पहले मिट्टी काटी गयी थी।
घाट बनाते समय किशोर फिसल कर पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख लोगों ने हल्ला किया। लोग जुटे और उसे पानी से निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इकलौते पुत्र की मौत से मां व पिता के आंसू थम नहीं रहे थे।

