Samastipur

समस्तीपुर: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के नाम पर करोड़ों रुपये के भुगतान मामले में ADM (आपदा) के नेतृत्व में फिर से जांच शुरू

बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के महाप्रबंध से मांगी गयी सूची 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अतंर्गत मालीनगर स्थित ग्रीन वैली हाॅस्पीटल में संचालित ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ पारा मेडिकल एंड रिसर्च समस्तीपुर के बंद रहने के बावजूद छात्रों के नाम पर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर भुगतान मामले में फिर से जांच शुरू की गयी है। डीएम के आदेश पर जांच कमेटी के अध्यक्ष अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बनी कमेटी ने इस संबंध में बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के महाप्रबंध से उक्त संस्थान के छात्रों के नाम पर किये गये भुगतान की सूची आवेदकों के साथ तलब की है।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा; विभाग द्वारा पहले FIR दर्ज कराने, फिर आदेश पर रोक लगाकर दुबारा जांच करने का आदेश

इस संबंध में वित्त निगम के महाप्रबंधक को भेजे पत्र में कहा गया है कि शिक्षा विभाग के बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अपर सचिव व नोडल पदाधिकारी व बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के पत्र में उक्त संस्थान के संबद्धता के संबंध में अस्पष्ट जानकारी दी गयी थी, जिससे डीएम को उक्त संस्थान की फिर से जांच करने का सरकार ने निर्देश दिया था। जिसके आलोक में डीएम ने जांच टीम का गठन किया है।

जांच टीम को उक्त संस्थान की गहन जांच करनी है। जिसके लिए संस्थान में स्टूडेंट के्रडिट कार्ड से कितने छात्र व छात्राओं को राशि का भुगतान किया गया, उसकी सूची आवश्यक है। चर्चा के अनुसार, उक्त संस्थान काफी दिनों से बंद है। उसमें कोई छात्र भी नहीं है। लेकिन संस्थान के नाम पर छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से राशि दी गई है। इस मामले में पहले प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया था। लेकिन अब फिर से इसमें जांच करने का आदेश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago