Bihar

नए साल में नए स्कूलों में योगदान देंगे शिक्षक, आवेदन को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में शिक्षा के इतिहास में पहली बार पांच लाख से अधिक शिक्षकों को अपनी पसंद के अनुसार तबादले का मौका दिया जा रहा है. शिक्षा विभाग के अनुसार दिसंबर में सभी तरह के शिक्षकों के तबादले और पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद शिक्षकों को जनवरी 2025 के पहले सप्ताह यानी एक से सात जनवरी के बीच अपने स्कूलों में योगदान देना होगा. शिक्षा विभाग ने राज्य में सभी तरह के शिक्षकों के लिए तबादले और पदस्थापन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि सात से 22 नवंबर तक तय की है. प्राथमिक निदेशक ने इस आशय का आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है.

रैंडमाइजेशन तकनीक पर होगा स्कूलों का आवंटन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन करना होगा. गाइडलाइन में बताया गया है कि दिसंबर में पदस्थापन व स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. शिक्षकों द्वारा दिए गए विकल्प की इकाई के तहत स्कूलों में रिक्ति के आधार पर सॉफ्टवेयर रैंडमाइजेशन तकनीक के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे.

सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को मिलेगा विशिष्ट शिक्षकों का वेतन

प्राथमिक निदेशक की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि दिसंबर के तीसरे व चौथे सप्ताह में स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. प्राथमिक निदेशक ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानीय निकाय शिक्षक जिन्होंने योग्यता परीक्षा पास कर ली है, उन्हें स्कूल में ज्वाइन करने के बाद विशिष्ट शिक्षक का दर्जा मिल जाएगा, उन्हें स्कूल में ज्वाइन करने की तिथि से विशिष्ट शिक्षक का वेतन मिलेगा. प्राथमिक निदेशक ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं डीपीओ को यह जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

14 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

23 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

1 दिन ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

1 दिन ago