समस्तीपुर :- मोहनपुर वार्ड संख्या-43 में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 35 युवाओं ने रक्तदान किया। पूजा समिति के मुख्य सदस्य व सनातन रक्तदान समूह के नियमित रक्तवीर अम्बर सिन्हा ने रक्तदान के बाद कहा कि सभी पूजा समिति को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। सनातन रक्तदान समूह क्रमश: दुर्गा पूजा, काली पूजा और अब चित्रगुप्त पूजा में रक्तदान शिविर लगाता है। अन्य लोगों के भी इस मुहिम में शामिल होने से रक्त के अभाव में लोगों की मौत नहीं होगी।
प्रारंभ में सनातन रक्तदान समूह के अध्यक्ष अविनाश कुमार बादल, अस्थाई सदस्य दीपक सिंह चौहान, रौशन झा नेे दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान करने वालों में राहुल कुमार, अनुराग, गौतम, राज सिन्हा, हरिओम सिन्हा, अविनाश कुमार, जयओम सिन्हा, दुर्गेश यादव, आलोक राज, रोहित कुमार, कुमार आशीष, पंकज सिंह, प्रकाश कर, अमर चौधरी, दुर्गेश राय, अंबर कुमार, अजीत, सूरज सुधांशु, राहुल कुमार, विवेक सिन्हा, आयुष राज, ऋषभ आदि थे।
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…