Samastipur

पूसा स्टेशन पर बंगाल के कारोबारी के बैग से 12 लाख रुपये के आभूषण की चोरी मामले में अलग-अलग जगहों से 5 गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- खुदीराम बोस पूसा रोड रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के लकड़ी कारोबारी धीरज चौधरी के ट्रॉली बैग से लगभग 12 लाख के आभूषण चोरी के मामले में रेल पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को समस्तीपुर और तीन को मुजफ्फरपुर से पकड़ा गया है। ये शातिर दिल्ली-हरियाणा के रहने वाले हैं और इन दिनों सोनुपर-बरौनी के बीच सक्रिय हैं। 19 नवंबर को हुई आभूषण चोरी की शिकायत के बाद समस्तीपुर रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूसा स्टेशन से और समस्तीपुर बाजार स्थित होटल से एक-एक शातिर को गिरफ्तारी किया।

इनसे पूछताछ के आधार पर मुजफ्फरपुर रेल थाना पुलिस ने बुधवार रात जंक्शन के प्लेटफॉर्म-1 से तीन शातिरों को दबोचा। पूछताछ में सभी ने चोरी की बात स्वीकार की। प्रभारी रेल एसपी सह मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आठ शातिरों का गिरोह है। सभी पश्चिमी दिल्ली और हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। ये इन दिनों सोनपुर से बरौनी जंक्शन के बीच सक्रिय हैं। पांच को पकड़ा गया है। अन्य को जल्द दबोचा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago