Bihar

खेलो इंडिया यूथ और पैरा गेम्स बिहार में होंगे, हॉकी के बाद बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी मिली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स 2025 बिहार में होंगे। हाल ही में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के बाद बिहार को बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी मिली है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की। मांडविया ने कहा कि महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के सफल आयोजन पर सीएम नीतीश को बधाई दी। मुझे बताते हुए खुशी है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का आयोजन बिहार में किया जाएगा।

केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस रिलीज में का गया कि पहली बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की तर्ज पर बिहार में खेलो इंडिया पैरा गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे। पैरा गेम्स युवा खेलों के बाद होंगे और दोनों खेलों के बीच 10 से 15 दिन का अंतर होगा। पैरा गेम्स का आयोजन पहली बार पिछले वर्ष दिल्ली में किया गया था।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण खेलो इंडिया गेम्स को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। इसी के तहत, बिहार एक नहीं बल्कि दो खेलों की मेजबानी करेगा। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में खेल अहम भूमिका निभाएंगे। बिहार ने हाल ही में प्रमुख खेलों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता को दर्शाया है।

बिहार ने हाल ही में राजगीर में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। इसी चैंपियनशिप में भारत ने चीन की पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता को हराकर खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन जनवरी में तमिलनाडु में किया गया था। मांडविया ने कहा कि हम खिलाड़ियों को देश भर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता सभी के लिए महत्वपूर्ण आकर्षण है। राज्य की विरासत को अपनाना एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक है। केंद्र सरकार बिहार बुनियादी ढांचे को विकसित करने और खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

खेलो इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यहां की प्रतिभा को बढ़ावा देना है। बिहार में 38 खेलो इंडिया केंद्र और एक खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र है, जो सभी स्तरों के खिलाड़ियों की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। इसके अलावा बिहार में तीन भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र भी है। बिहार में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago