लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक रणविजय साहू को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में गुरुवार को उन्होंने पटना के कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रणविजय साहू समस्तीपुर जिले के मोरवा से विधायक हैं। साथ ही वह आरजेडी के प्रदेश प्रधान महासचिव भी हैं। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले ने उन्हें किसी खास जगह बुलाया और कहा कि अगर नहीं आओगे तो तुम्हारी जान भी जाएगी।
पुलिस को लिखित में दिए आवेदन में आरजेडी विधायक रणविजय साहू ने कहा कि मंगलवार रात 9.39 बजे वह पटना के वीरचंद पटेल स्थित अपने आवास पर थे। उसी वक्त मोबाइल पर एक कॉल आया। दूसरी कॉल पर व्यस्त होने के कारण वह फोन नहीं उठा सके। उन्होंने तुरंत उस मोबाइल नंबर पर कॉल बैक किया तो उस व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने अगले व्यक्ति को अपना परिचय दिया तो वह भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा और व्यक्ति विशेष का नाम लेकर एक जगह पर बुलाया।
उसने कहा कि अगर नहीं आओगे तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना। तुम्हारी जान भी जाएगी। रणविजय साहू ने इसकी सूचना एसएसपी को दी। उन्होंने बताया कि तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस आज तक धमकी देने वाले की पहचान नहीं कर सकी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में डीएसपी कोतवाली (विधि व्यवस्था) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिला है, मामले की जांच कराई जा रही है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पर लक्ष्मी टॉकीज के समीप दो दिनों पहले टोटो…
समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…
समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…
समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…