समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार की शाम समस्तीपुर बिजली विभाग में कार्यरत अकाउंटेट ने पारिवारिक कलह में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के मुरादपुर निवासी सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र सुधांशु शेखर (45) के रूप में की गई है। वह प्रोफेसर काॅलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी पूनम कुमारी ने बताया कि शनिवार को उसके बेटे का जन्मदिन था, जिसकी तैयारी में वह जुटी हुई थी। शाम में उसके पति सुधांशु कार्यालय से घर आने के बाद कमरे में चले गये। इस बीच खाना खाने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। इस बीच एक कमरे में जाकर उन्होने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब उसने देखा तो हल्ला कर पड़ोसियो को बुला फंदे से उतार सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सुधांशु के साथ साइबर फ्राॅड की घटना भी हुई थी, जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था। पारिवारिक कारणों से बराबर पत्नी से उसका झगड़ा भी चल रहा था। इधर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की पारिवारिक कलह में सुधांशु ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…