Samastipur

सरायरंजन की प्रभारी अंचलाधिकारी ने प्रदेश में 43वां रैंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन की प्रभारी अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा के नेतृत्व में सरायरंजन प्रखंड का प्रदेश में 43वां रैंक आया। इसके लिये अंचलाधिकारी के नेतृत्व में सभी कर्मियों ने पेंडिंग पड़े लगभग सभी कार्यो को निपटाया जिसके बाद राज्य स्तर पर हुए रैंकिंग में सरायरंजन अंचल को 43वां स्थान मिला। बता दें कि प्रीति कुमारी मिश्रा ने सरायरंजन में प्रखंड में रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर अपना योगदान दिया था। 1 अप्रैल 2024 को उन्हें अंचल अधिकारी का प्रभार दिया गया।

सुश्री मिश्रा ने प्रभार ग्रहण करते ही अंचल अधिकारी का दायित्व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करती रही। चाहे जमीन की मापी हो, सही समय से कार्यों का निष्पादन, जमाबंदी से आधार जोड़ना, अभियान बसेरा-2, एलपीसी, अतिक्रमण पर काम सहित विभागीय सारे कामों को उन्होंने बखूबी निभाया। 8 महीने का कार्यकाल उनकी याद दिलाती रहेगी। सरायरंजन के लोगों के लिए अपनी ईमानदारी से सारे कार्यों को उन्होंने संबंधित अधिकारियों के द्वारा सही समय से करवाया और खुद काम करने से भीी पीछे नहीं हटी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

8 घंटे ago