Samastipur

समस्तीपुर: पंचायत के दौरान हथियार दिखाकर उपद्रव मचा रहे चार बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर की धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलौत गांव में रविवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने एक पंचायत के दौरान हथियार दिखाकर जमकर हंगामा। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने खदेड़कर चार युवकों को पकड़ जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार भागने के क्रम में भीड़ से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की लेकिन लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए चार बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस को सौंप दिया।

इस दौरान भीड़ की पिटाई से जख्मी एक बदमाश जो अधिक जख्मी था उसे पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। सदर अस्पताल में भर्ती इलाजरत बदमाश की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीन अन्य बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार को सिलौत गांव में स्थानीय ग्रामीण पंचायत की बैठक कर रहे थे। इसी दौरान हथियार से लैश बदमाश वहां पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया है कि गांव के ही मनोज ठाकुर नामक एक व्यक्ति बीते शनिवार की रात घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में रोक कर कुछ लोगों ने उनसे बदसलूकी की। उसमें से तीन लोगों को उन्होंने पहचान लिया था। जिसको लेकर उन्होंने सामाजिक स्तर पर पंचायत बुलाया था।

इसी दौरान दर्जन भर की संख्या में पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने वहां हथियार के बल पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया व तीनों को छोड़ने की बात कहने लगे। इसके बाद सभी ग्रामीण एक होकर बदमाशों पर टूट पड़े और खदेड़ दिया। इस दौरान चार बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार भागने के दौरान बदमाशों ने भीड़ से बचने के लिए फायरिंग भी की। मामले को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि सिलौत गांव में पंचायत के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया था। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही प्रेस को सारी जानकारी दे दी जाएगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

22 मिनट ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

41 मिनट ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

56 मिनट ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

6 घंटे ago