Samastipur

चैता गांव में अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाशों को अंगारघाट थाने की पुलिस ने हथियार समेत दबोचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/अंगारघाट :- अंगारघाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कट्टा, एक कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों के बारे में अपने कार्यालय में प्रेस को डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि अंगारघाट थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी स्थित तरबन्ना के बगीचा में बदमाशकर्मी किसी बड़ी अपराध की योजना को लेकर शराब पार्टी कर रहे है।

सूचना के बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने अपर थानाध्यक्ष रविशंकर पांडेय, दरोगा विश्वेश्वर प्रसाद सिंह, पराक्रम कुमार, सिपाही रोहित कुमार, लालटुस यादव, सरिता कुमारी के सहयोग से छापेमारी करते हुए पुलिस को देखकर भाग रहे बाइक सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में सफल रहा।

जहां से सभी को पकड़ा गया वहां पर पुलिस ने शराब की खाली बोतल भी बरामद किया है। गिरफ्तार चारों बदमाश के मुंह से शराब की स्मेल आ रही थी। गिरफ्तार चारों बदमाश अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता निवासी विनोद राय के पुत्र राकेश कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर बाहा निवासी प्रेम लाल पासवान के पुत्र कन्हैया कुमार, चकसिराई निवासी हरिमोहन झा के पुत्र सर्वेश कुमार व दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कौनेला निवासी लाल बाबू शर्मा के पुत्र रंजय कुमार के रूप में पहचान की गई।

गिरफ्तार चारों बदमाशों के निशानदेही पर भागे बदमाश अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता निवासी शिव बालक महतो के पुत्र गुंजन कुमार को लोडेड देशी कट्टा के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पांचों से कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार राकेश कुमार के निशानदेही पर तरबन्ना के पास झाड़ी से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पांचों बदमाश के साथ दो बाइक और चार मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। सभी की ब्रेथ एनलाइजर से शराब की जांच भी कराई गई। जिसमें तीन बदमाश को शराब की पुष्टि हुई । सभी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

13 मिनट ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

24 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago