Samastipur

समस्तीपुर DM ने नगर निगम की महापौर व आयुक्त के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, महापौर अनिता राम, नगर निगम आयुक्त केडी प्रौज्वल, अपर समाहर्त अजय तिवारी, समस्तीपुर व वारिसनगर के अंचलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारियों के द्वारा समस्तीपुर नगर निगम अवरिथत छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया सभी घाटों पर हेल्पडेस्क / कन्ट्रॉल रूम बनाया जाए। वहीं महत्वपूर्ण घाटों पर दोनों साईड बेरकेडिंग करा दिया जाय। जिस घाट पर ढलान अधिक है वहाँ पर बेरेकेडिंग कर दी जाए।

महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम प्रत्येक घाटों पर बनाया जाय। निर्वाध बिजली हेतु वॉच टॉवर बनाया जाय। डीएम रोशन कुशवाहा के द्वारा ट्रैफिक के विशेष पार्किग हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए घाटों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पदाधिकारियों को निदेश दिया गया।

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को निदेश दिया गया कि सभो घाटों निरीक्षण एवं का साफ-सफाई कार्य कराना सुनिश्चित किया जाय। सभी छठ घाटों के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो अपने देख-रेख में घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश, पहुँच पथ, ‘बैरेकेडिंग चेंजिंग रूम इत्यादि ‘की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेगें। नगर निगम के द्वारा कराये जा रहे छठ पूजा की तैयारी की प्रगती को देखकर डीएम के द्वारा संतोष व्यक्त की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

14 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

15 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

17 घंटे ago