Bihar

पप्पू यादव को लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुंडा बनकर धमकी देने वाला महेश पाण्डेय दिल्ली से गिरफ्तार ! जानिए क्या है कनेक्शन..बड़ा खुलासा

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कोई कनेक्शन नहीं है। उसने लॉरेंस गैंग के नाम पर यूएई के नंबर से पप्पू यादव को व्हाट्सएप पर धमकी दी थी। पूर्णिया पुलिस ने उसे दिल्ली से अरेस्ट किया है। आरोपी का नाम महेश पांडेय है। उसने अपनी साली के नंबर से व्टाह्सएप अकाउंट बनाकर पप्पू यादव को धमकी दी थी।

पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया के जरिए सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दिए जाने की खबरें प्रसारित हो रही थीं। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की। इस दौरान पता चला कि जिसने पप्पू यादव को धमकी दी, उसका नाम महेश पांडेय है और वह दिल्ली का रहने वाला है। उसे दिल्ली में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी महेश पूर्व में कुछ सांसद और विधायकों के यहां काम कर चुका है। वह कुछ समय पहले यूएई घूमने गया था। वहां पर उसकी साली रहती है। उसने यूएई में साली के नाम से एक सिम ली थी। जब तक वह वहां रहा, तो उसका इस्तेमाल किया। भारत लौटने पर उसने अपनी साली को सिम नहीं लौटाई। फिर भारत में उसने यूएई के नंबर से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और उसे चलाने लगा।

इसी बीच बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर पप्पू यादव का बयान उसने खबरों में देखा। फिर उसने पप्पू यादव का इंटरनेट से नंबर निकालकर यूएई वाले व्हाट्सएप अकाउंट से मैसेज भेजा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यूएई नंबर की सिम और मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि उसका लॉरेंस बिश्नोई से कोई कनेक्शन नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago