Samastipur

हसनपुर में पंखे से लटके युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव से आगे नकुनी रहठी बाहा के निकट बने डेरा में एक 25 वर्षीय युवक की फांसी लगाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। युवक का शव शुक्रवार को डेरा में ही रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। शव को देखने से ऐसा स्पष्ट हो रहा है कि गले में रस्सी के कस कर उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है। मृतक के शव में गर्दन पर घिसा हुआ निशान पाया गया है। मृतक की पहचान आतापुर गांव वार्ड संख्या 12 निवासी स्व. शिवशंकर प्रसाद सिंह के पुत्र धनंजय कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है।

इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष निशा भारती पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बाद में रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। निकटवर्ती रोसड़ा व सिंघिया थाना की पुलिस भी पहुंची।

घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने लिए सैंपल, जल्द ही उद्भेदन का हो रहा है दावा :

रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी की पहल पर फोरेंसिक जांच टीम भी दोपहर में घटना स्थल पर पहुंची। डॉ. संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने घटनास्थल पर से आवश्यक सैंपल इकट्ठा कर अपने साथ लेते गए।

बाइट :

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।‌ परिजनों से पूछताछ के बाद शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। आपसी विवाद में हत्या की बात कह रहे हैं परिजन। पुलिस छानबीन में जुटी है।

– निशा भारती, थानाध्यक्ष, हसनपुर

Avinash Roy

Recent Posts

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

17 मिनट ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

3 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

8 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

9 घंटे ago