समस्तीपुर :- शैक्षणिक सत्र 24-25 में राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के स्तर से ऑनलाइन आवेदन पांच नवंबर 2024 से शुरू हो गए। अब तक 85 आवेदन किए गए हैं। अगले एक दिसंबर तक ये आवेदन किए जाएंगे। आवेदन जिलेभर के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक, संस्कृत समेत अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई करने वाले आठवीं वर्ग के छात्र – छात्राओं द्वारा किए जाने हैं। 1 दिसंबर तक जिला से प्राप्त होने वाले कुल आवेदनों पर स्कूल स्तर पर अनुमोदन किए जाने हैं, जो पांच नवंबर से 10 नवंबर तक किए जाएंगे।
अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद अगले साल 13 जनवरी से 25 जनवरी तक परीक्षा के लिए आवेदक छात्र छात्राओं को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 19 जनवरी को जिला स्तर पर चिंहित परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी। यह परीक्षा पूरे देश में चयनित केन्द्रों पर होती है। इस परीक्षा में उतीर्ण होने वाले छात्र – छात्राओं को सरकार हर साल 12 हजार रुपये पढ़ाई के लिए छात्रवृति देती है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…