Samastipur

समस्तीपुर DM ने ईवीएम और वीवी पैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा ईवीएम, वीवी पैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के क्रम में सोमवार को जितवारपुर स्थिति ईवीएम, वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के वक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश वर्णवाल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी दलसिंहसराय -सह- नोडल पदाधिकारी ईवीएम एवं वीवी पैट रवि रंजन कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी मो. महमूद आलम सहित अन्य पदाधिकारी एवं वहां पर प्रतिनियुक्ति सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

जिलाधिकारी के द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्ति सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया कि ईवीएम वीवीपीएटी वेयरहाउस के मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी की जानी है। इसके लिए अधिष्ठापित सीसीटीवी 24 घंटे कार्यरत रहे इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों के अनुरूप एसओपी का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जानी है। इसका दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

30 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

1 घंटा ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

7 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago