Samastipur

समस्तीपुर: देर शाम बदमाशों ने गैस एजेंसी कर्मी को गोली मार किया ज’ख्मी, रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनोरवा गांव में बुधवार की देर शाम बदमाशों ने घर लौट रहे एक गैस एजेंसी के कर्मी को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी कर्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए बिथान पीएचसी में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक बिथान के मनोरवा निवासी मो. कारी शफीक का पुत्र मो. जहांजेब उर्फ गोलू (30 वर्ष) बताया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक काम समाप्त करने के बाद गोलू बिथान बाजार स्थित गैस एजेंसी से बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान मनोरवा मदरसा के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर, सूचना पर पहुंची बिथान पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।

इस संबंध में बिथान थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है पर जख्मी के इलाज में रहने के कारण घटना की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच में जुट गयी है। जख्मी के बयान के बाद ही घटना के कारण की सही जानकारी मिल पाएगी। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

6 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

14 घंटे ago