समस्तीपुर : एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से 25 हजार के इनामी और टाॅप-10 अपराधियों की सूची में शामिल अमरेश राय उर्फ भुगल यादव को उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ रैक प्वाइंट के पास से गुरूवार की रात गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से विभूतिपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है लेकिन लेकिन फिलहाल वह मगरदही में रहता था। भुगल यादव पर समस्तीपुर जिले के नगर थाना, मुफ्फसिल थाना व उजियारपुर थाना क्षेत्र में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट से जुड़ा कई मामला दर्ज है। इसके अलावा समस्तीपुर जिले से बाहर अन्य थानों में भी कई मामला उसके उपर चल रहा है। पुलिस को लंबे समय से भुगल यादव की तलाश थी।
एसटीएफ ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। एसटीएफ को सूचना मिली थी की भुगल यादव देसुआ रैक प्वाइंट के निकट पहुंचा हुआ है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रैक प्वाइंट पर घेराबंदी कर भुगल यादव को गिरफ्तार कर लिया। बिहार पुलिस ने भुगल यादव पर 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा भी कर रखी थी। गिरफ्तारी के बाद भुगल यादव को मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले को लेकर एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि लंबे समय से पुलिस को भुगल यादव की तलाश थी। वह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। गुरुवार को एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से उसकी गिरफ्तारी की है। उसपर कई संगिन मामले चल रहे है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…