Bihar

बिहार को मिले पांच नए IPS, बतौर ट्रेनी इन जिलों में होगी तैनाती; ADG ने दी पूरी जानकारी

बिहार को केंद्र सरकार से पांच आईपीएस मिले हैं। अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजी) मुख्यालय जे एस गंगवार ने यह जानकारी दी। राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी में इनका प्रशिक्षण चल रहा है। उसके बाद इन्हें विभिन्न जिलों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इन ऑफिसर्स का जिला भी अलॉट कर दिया गया है। एडीजी मुख्यालय ने इसके बारे में पूरी जानकारी दी है।

पत्रकारों से बात करते हुए एडीजी जेएस गंगवार ने बताया कि सभी आईपीएस ने बिहार में योगदान दे दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग लेने के बाद ये अफसर जिलों में प्रशिक्षण लेने जाएंगे। डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग के बाद इनका मुल्यांकन किया जाएगा। उसके बाद ये पुलिस एकडमी हैदराबाद जाएंगे। वहां से वापस आने के बाद इनकी रेगुलर पोस्टिंग विभिन्न जिलों में की जाएगी।

जे एस गंगवार ने पांचों अधिकारियों का पूरा परिचय भी बताया। उन्होंने कहा कि पांच आईपीएस में चार महिलाएं हैं। एक अधिकारी मि शैलजा हैं जो बिहार की हैं। आईपीएस शैलजा को वैशाली जिला ट्रेनी के तौर पर अलॉट किया गया है। इन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली से इतिहास में ऑनर्स तक की पढाई की है। दूसरे नंबर पर संकेत कुमार हैं भी बिहार के निवासी हैं। इन्हें ट्रेनिंग के लिए सारण जिला भेजा जाएगा। इन्होंने एनआईटी पटना से बी टेक मैकेनिकल की पढ़ाई की है।

तीसरे नंबर पर हैं सुश्री गरिमा हैं जो हरियाणा से आती हैं। इन्हें ट्रेनिंग के लिए मुजफ्फरपुर भेजा जाएगा। गरिमा ने एमएससी तक की पढाई की है। इन्होंने बीआईटीएस पिलानी से बी फार्मा ऑनर्स किया है। गरिमा हरियाणा की रहने वाली हैं। चौथे नंबर पर साक्षी हैं जो बिहार की मूल निवासी हैं। इन्हें बेगूसराय ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। साक्षी ने एकेटीयू लखनऊ से बी टेक की पढ़ाई की है। पांचवें नंबर पर सुश्री कोमल मीणा हैं जो दिल्ली की रहने वाली हैं। इन्हें दरभंगा भेजा जा रहा है। कोमल मीणा ने किरोड़ी मल कॉलेज दिल्ली से बीएससी जुलॉजी की पढ़ाई की है।

एडीजी गंगवार ने कहा कि इन पुलिस ऑफिसर के मिलने से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक रहने में मदद मिलेगी। ट्रेनिंग करने के बाद ये बिहार की जनता को अपनी सेवा देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर लाइन DSP के बाॅडीगार्ड की करंट लगने से मौ’त, बचाने दौड़े चाचा ने भी गंवाई जान; बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक की थी तैयारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर लाइन डीएसपी सुनील कुमार के बाॅडीगार्ड अमन कुमार की रविवार की सुबह…

5 घंटे ago

बिहार में सड़क हादसा हुआ तो बस 112 पर करें कॉल, मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

बिहार में सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब हादसे…

5 घंटे ago

आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 6 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी

बिहार के जिलों में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई…

12 घंटे ago

नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोल दिया खजाना, 10 हजार 845 करोड़ रुपये भेजे

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बिहार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : टोटो सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीने जेवरात, गिरकर महिला हुई जख्मी

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच-122 बी पर बलुआही आईटीआई कॉलेज…

14 घंटे ago

रोसड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 540 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज पर केस

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई…

15 घंटे ago