Samastipur

पीएम मोदी से मिलकर समस्तीपुर की सांसद शांभवी ने मैथिली में संविधान के विमोचन पर आभार जताया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर से लोजपा (रा) सांसद शाम्भवी चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर भारत के संविधान का मैथिली में विमोचन कराने के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बिहारवासी होने के नाते हमारे लिए इससे बढ़कर गर्व की बात क्या हो सकती है। जिस भाषा से माता सीता का संबंध था, आज उस भाषा में देश का संविधान पढ़ा जा सकता है। यह केवल बिहार बल्कि संपूर्ण मिथिला के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है।

सांसद ने कहा कि मैथिली में भारतीय संविधान की उपलब्धता संपूर्ण मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह हम सभी के लिए नयी उम्मीद और प्रेरणा लेकर आया है। यह हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और भाषा की ताकत को दुनिया के सामने लाने का एक अवसर है। इस अवसर पर दरभंगा के भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर और मधुबनी के भाजपा सांसद अशोक यादव भी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

4 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

36 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

1 घंटा ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

7 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago