Bihar

बिहार सरकार ने छात्रों को दिए थे 50-50 हजार रुपये, 23 ने पास कर ली BPSC परीक्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मंगलवार को 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया. इस परीक्षा में 23 ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिन्हें बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत मदद दी गई थी. इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई थी.

टॉप 10 में भी दो अभ्यर्थी

BPSC परीक्षा में सफल हुए इन 23 अभ्यर्थियों में दो अभ्यर्थी क्रांति कुमारी और नीरज कुमार भी टॉप 10 में शामिल हैं. सफल अभ्यर्थियों में से 14 का चयन राजस्व सेवा, तीन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, दो जिला योजना पदाधिकारी, एक पुलिस उपाधीक्षक, एक निर्वाचन पदाधिकारी, एक आपूर्ति निरीक्षक और एक प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर हुआ है. विभाग के मंत्री हरि सहनी और विभाग के सचिव मनोज कुमार ने इन सभी अभ्यर्थियों के बेहतर भविष्य की कामना की है.

पीटी परीक्षा पास करने के बाद मिलती है मदद

वर्ष 2018-19 से संचालित मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा एवं बीपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए एक लाख और 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है. योजना का विस्तार करते हुए वर्ष 2024 से इसमें कई अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी शामिल की गई हैं, जिसके लिए अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद निर्धारित प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago