Samastipur

मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर ‘सेमिनार’ एवं ‘परिचर्चा’ का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के मथुरापुर घाट स्थित मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर ‘सेमिनार’ एवं ‘परिचर्चा’ का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय “भारत का संविधान हमारा दायित्व” था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया और संविधान की आत्मा को समझने और उसका पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमारे संविधान के मूल्य और सिद्धांतों को दोहराने का एक अवसर है। भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है और यह हमें समानता स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है। आगे उन्होंने संविधान के प्रति छात्रों एवं शिक्षकों का दायित्व आज के परिवेश में इस पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर अन्य लोगों के अलावा प्राध्यापक अशोक कुमार अकेला, डॉ. रंजीता कुमारी, सविता कुमारी, रंजना कुमारी, डॉ. दीपा गुप्ता, इशराक आलम, डॉ. आशीष कुमार, स्वाति कुमारी, सकीना बानो, विकास कुमार, डॉ. इफ़्तेख़ार आलम अंसारी, सेराज अहमद, मो. नज़ीर, शशि कुमार, गौतम गोविन्द, राम शंकर राय, रंजन कुमार, अवधेश कुमार आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। छात्रध्यापक दीप शिखा, अंशु किरण, अनु रानी, इस्तुति, बेबी राय, कौशल प्रताप, सुनीता कुमारी, निष्ठा कुमारी, संगम कुमारी, सत्यम कुमारी, शहाबुद्दीन आदि ने भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

2 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

8 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

9 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

10 घंटे ago