Samastipur

BPSC से सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को उच्चतर योग्यता हासिल करने के लिए नहीं मिलेगा अध्ययन अवकाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : बीपीएससी से सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को उच्चतर योग्यता हासिल करने के लिए अध्ययन अवकाश नहीं मिलेगा। इसके बदले उन्हें असाधारण अवकाश मिलेगा। असाधारण अवकाश में उन्हें किसी प्रकार का वेतनादि देय नहीं होगा। इससे संबंधित निर्देश शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है। यह निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है।

दरअसल, प्रथम अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-वन) एवं द्वितीय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-टू) से सरकारी विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों द्वारा अध्ययन अवकाश की स्वीकृति के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया है। इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा गया था। जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में नियमानुसार टीआरई-वन एवं-टू से नियुक्त शिक्षकों को अध्ययन अवकाश की स्वीकृति देय नहीं है। जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार का अनुरोध-आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित शिक्षकों को बिहार सेवा संहिता के नियम 180 एवं 236 के तहत वर्णित अवधि का अवकाश स्वीकृत किया जाये।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago