Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के 11 स्टेशनों के लिए टिकट बुकिंग एजेंट का होगा चयन, मैट्रिक पास बेरोजगारों को मौका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- टिकट बुकिंग एजेंट बहाली के लिए समस्तीपुर मंडल ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। टिकट बनाने के एवज में कमीशन मिलेगा। जुब्बा साहनी, रामगढ़वा, सोनबरसा कचहरी, बुद्धमा,कृत्यानंद नगर, धमारा घाट, पिपराही, कपरपुरा, रीगा, ककरघटी, रूनी सैदपुर स्टेशन पर टिकट बुकिंग एजेंट तैनात किए जाएंगे।

एजेंट को अनारक्षित (जनरल) टिकट बनाने के एवज में कमीशन मिलेगा। एक से 20 हजार रुपये तक की आरक्षित टिकट बिक्री पर 25 प्रतिशत से कम, 20001 से 1 लाख की बिक्री पर 15 प्रतिशत , एक लाख से अधिक टिकट बिक्री पर चार प्रतिशत कमीशन राशि मिलेगी। 11 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्ति की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है। नियुक्ति के लिए आवेदन पंजीकृत डाक, कोरियर, साधारण डाक या हाथों हाथ समस्तीपुर मंडल कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी। आवेदन के साथ आवेदक को चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, डिमांड ड्राफ्ट, स्व अभिप्रमाणित फोटो सहित मांगे गए तमाम कागजात देना होगा। स्टेशन बुकिंग एजेंट में आवेदन करने के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। मैट्रिक पास बेरोजगारों को रोजगार का मौका देने का इसे मौका कहा जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

21 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

22 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago