Samastipur

स्वच्छता को लेकर होली मिशन हाई स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नयी दिल्ली के निर्देश पर गाँधी जयन्ती के अवसर पर शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के पश्चात् एक स्वच्छता रैली निकाली। इस रैली में छात्र-छात्राएँ अपने हाथों में बैनर, पोस्टर, झाड़ू, डस्टबीन लेकर जुलुस निकाले।

इस अवसर पर शहर के विश्वकर्मा चौक पर एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक एवं भावपूर्ण नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें शामिल छात्र/छात्राओं के द्वारा स्वच्छता के महत्वपूर्ण तथ्यों पर सभा को सम्बोधित किया तथा कचड़ा प्रबन्धन पर विशेष जागरूकता जगाकर लोगो में यह संदेश दिया कि प्लास्टिक थैली का उपयोग जन जीवन के लिए प्राण घातक है। इससे वातावरण अधिक प्रदूषित होता है एवं जीवन जीने के प्रतिकूल परिस्थिति को पैदा करता है।

छात्र-छात्राओं ने गीला कचड़ा व सुखा कचड़ा को अलग-अलग डस्टबिन में रखने का सुझाव दिया। इस कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि स्वच्छता की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार और प्रशासन की नहीं बल्कि सुखद एवं स्वस्थ भविष्य के लिए यह एक सामाजिक दायित्व है। शिक्षक आनन्द कुमार प्रभाकर एवं शिक्षिका काजल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago