Bihar

बिहार: भागलपुर में खेलने के दौरान हुआ बम विस्फोट, 8 बच्चे घायल; तीन की हालत गंभीर

बिहार के भागलपुर से बम धमाके का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हबीबपुर थाना इलाके के खिलाफत नगर में मंगलवार को खेलने के दौरान अचान बम फटने से 8 बच्चे घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल बच्चों की उम्र 8 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, बच्चों के हाथों में बम कहां से आया, यह अभी तक सवाल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12 बच्चे कुछ बच्चे एक मैदान में खेल रहे थे। तभी अचानक वहां धमाका हो गया। विस्फोट में 12 साल का मन्, उसका भाई आठ साल का गोलू और आठ साल का ही हारून गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनके अलावा तीन साल का समर, 10 साल का राजा, साकिब, साहिल और आरिफ भी जख्मी हुए हैं। उन्हें भी बाद में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी के रामदास, डीएसपी सिटी-2 और हबीबपुर थानेदार मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। घटना को लेकर मोहल्ले के रहने वाले लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। बड़ा सवाल यह है कि खेल रहे बच्चों के हाथ में बम कहां से आया।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

10 घंटे ago