समस्तीपुर/उजियारपुर :- भगवानपुर देसुआ में किसान मनोहर कुमार की ओर से की जा रही बेबी कॉन की खेती का मुआयना दलसिंहसराय अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार तथा उनकी टीम ने किया। उन्होंने कहा कि बेबी कॉर्न की खेती से न केवल किसानों की आय कई गुणा बढ़ रही है, बल्कि बहुत बड़ा प्रोटिन का स्त्रोत के रूप में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। समथु फारमर्स प्रोडयुसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) के मार्गदर्शन में किसान सामुहिक खेती व तकनीकी सहायता का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती की तुलना में बेबी कोर्न की खेती साल में छह बार लिया जा रहा है।
इस अवसर पर समथु फारमर्स प्रोडयुसर कम्पनी के सीईओ अमरदीप कुमार ने कहा कि सजग किसान के कारण तथा कृषि पदाधिकारी के सहयोग के कारण ही यह सम्भव हो पा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने न केवल बेबी कोर्न का बीज उपलब्ध करवाया बल्कि तकनिकी सहायता भी प्रदान किया।
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…