Samastipur

समस्तीपुर: सुरक्षित शनिवार में बच्चों को दी गई सड़क दुर्घटना से बचाव की जानकारी, किया मॉकड्रिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के सभी प्राथमिक, मध्य व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को सड़क दुघर्टना से बचाव के संदर्भ में जानकारी दी गई। इस क्रम में पी.आर.इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम में वार्षिक सारणी के अनुसार सड़क दुर्घटना से बचाव के संदर्भ में उपस्थित बच्चों को सड़क पर होने वाले हादसे तथा उससे बचाव के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतेंगे और दुर्घटना के पश्चात प्राथमिक उपचार के लिए कौन-कौन से उपाय करेंगे।

इसके बारे में विस्तार से चर्चा किया गया वहीं फोकल शिक्षकों द्वारा क्या करें और क्या ना करें की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं को अवगत करते हुए छात्रों के बीच मॉक ड्रिल करवाया गया. वही फोकल शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने विद्यालय के बच्चों को मॉकड्रिल कर बताया कि बिहार में प्रतिवर्ष औसतन 5 से 7 हजार लोगों की मौत सड़क दुघर्टना से होती है। इसलिए हमें सड़क पर चलने के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का हमेशा पालन करें और दोपहिया वाहन पर बैठने के दौरान हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। साथ ही बाइक चलाते समय न ही मोबाइल का उपयोग करें।

उन्होने बताया कि आप सड़क पार करते समय दोनो तरफ देख कर सावधानी से ही सड़क पार करें. जिससे सड़क पर तेज रफ्तार से चल रही वाहनों से दुर्घटना होने से बच सकें. साथ ही जब भी आप लोग रेल पटरी पार करे तो दोनों तरफ देख ले कोई ट्रेन या ट्रेन की आवाज तो नही आ रही उसके बाद ही रेल पटरी पार करें. वही विद्यालय के बाल प्रेरक कुमारी सिमरन, जुली प्रवीण, सोनम, कृष्ण राज हिमांशु, आयुष कुमार सहित कई छात्र-छात्राओं ने मॉक ड्रिल के दौरान सड़कों पर दो पहिया वाहन से चल रहे लोगों को सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत कानूनी जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया साथ ही अपनी सुरक्षा हेतु हेलमेट के इस्तेमाल के सही तरीके क्या है बताया। कार्यक्रम में मीडिया समन्वयक एसएसए हरिश्चंद्र राम, प्रभारी प्रधानाध्यापक किरण झा, पूर्व प्रधानाचार्य धीरेंद्र मोहन मुकुल, डॉ. बेबी कुमारी, तरुण कुमार, कीर्ति किरण, मुस्कान गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एंव छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

12 घंटे ago