समस्तीपुर : दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने सोमवार को शहर के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर व मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी ने बारी-बारी से सभी पूजा कमिटियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी व जरूरी जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार पूजा के आयोजन का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी निर्देश दिए।
इसके अलावा पुलिसकर्मियों को पूजा के दौरान अलर्ट रहने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसपी अशोक मिश्रा ने कहा की पूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अपराधी पॉकेटमारी व अन्य अपराध की घटना को अंजाम देते हैं। साथ ही चोरी की घटनाएं भी रात में बढ़ जाती हैं। ऐसे में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को भी विशेष दिशा निर्देश दिए गए। वहीं सभी पूजा पंडालों के पास अतिरिक्त महिला सुरक्षाबल की तैनाती करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने सोमवार को बैंक शाखाओं का खुद ही निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी, डीवीआर, सायरन, सुरक्षा गार्ड समेत सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की। उन्होंने सुरक्षात्मक उपायों की स्थिति चेक की। वहीं बैंक अफसरों को सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। लोगों के आवागमन पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी सड़क की ओर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं शहर के विभिन्न ज्वेलरी शॉप भी पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की व आवश्यक निर्देश दिये।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…