समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर वार्ड संख्या-2 में बीते देर रात एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे एक चोर को गृह स्वामी के द्वारा पकड़ कर मुफस्सिल थाने को सुपुर्द किया गया। उक्त चोर की पहचान चकनूर के शंकर साहनी के पुत्र गणेश सहनी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात चकनूर स्थित भोला राय के पुत्र मनीष कुमार के घर में कुछ चोर चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे।
इस दौरान खटपट की आवाज सुनकर गृह स्वामी जग गये। देखा तो छत की तरफ एक युवक भाग रहा था। इसके बाद दौड़कर एक चोर को पकड़ लिया। इसके बाद मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ थाने ले आया। इसको लेकर गृह स्वामी ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गणेश सहनी के अलावा नीरज कुमार व एक अन्य को आरोपी बनाया गया है। मामले को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पकड़ाए चोर को जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के…
समस्तीपुर : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के सरकारी…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पर लक्ष्मी टॉकीज के समीप दो दिनों पहले टोटो…