समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- एसपी अशोक मिश्रा ने सोमवार को हथौड़ी व शिवाजीनगर थाने का निरीक्षण करने के साथ विधि व्यवस्था के संघारण की स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने अपराध निसंत्रण के लिए दोनों थाना के अध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार, एसपी के निरीक्षण को लेकर दोनों थानों में पुलिस कर्मियों के बीच अफरातफरी भी मची रही।
एसपी के आगमन को लेकर पुलिस पदाधिकारी से लेकर पुलिस के जवान व अन्य पूरी तरह चौकस थे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना अध्यक्षों को लंबित केस का जल्द निष्पादन करने, फरार वारंटी की गिरफ्तारी करने, क्राइम कंट्रोल पर विशेष ध्यान देने का हिदायत दी। इसके अलावा अपराध पर नियंत्रण के लिए एसपी ने थाना क्षेत्र में पुलिस का नियमित गश्ती करने पर बल दिया।
उन्होंने थाना अध्यक्ष से शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न होने के पश्चात शांतिपूर्ण मूर्ति के विसर्जन और पूर्णिमा तक चलने वाले पूजा पंडाल में शांति बने रहने के लिए भी निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि दोनो थाना का निरीक्षण किया गया। शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह को प्रवेश द्वार पर थाना का बोर्ड लगाने का आदेश दिया गया। मौके पर हथौड़ी थाना अध्यक्ष मोनू राय, अपर थाना अध्यक्ष मुखराम सिंह, रविंदर यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…