Bihar

2 सप्ताह बाद आज नीतीश कैबिनेट की बैठक, नौकरी-रोजगार समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार कैबिनेट की बैठक करेंगे. 2 सप्ताह बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है. मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पास होंगे. नौकरी और रोजगार को लेकर भी राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है. इससे पहले एक अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 45 एजेंडा पर मुहर लगी थी.

1 अक्टूबर को आखिरी बार कैबिनेट बैठक:

एक अक्टूबर को कैबिनेट ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मेगा इंडस्ट्रियल पार्क बिहटा पटना में 300 बेड के हॉस्पिटल निर्माण की स्वीकृति दी थी. वर्ष 2025 के लिए बिहार सरकार के कार्यालय में अवकाश की भी स्वीकृति प्रदान की गई थी. साथ ही प्राइवेट वाहन चालकों के सामाजिक आर्थिक यूनियन के लिए मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना 2024 की भी स्वीकृति दी गई थी.

महिला हॉकी ट्रॉफी के लिए राशि मंजूर:

इसी तरह कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे, जिसमें 11 नवंबर से 20 नवंबर तक राजगीर में होने वाले एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 के आयोजन की भी स्वीकृति दी गई और 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई. हालांकि 1 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया था.

नौकरी-रोजगार पर बड़े फैसले की उम्मीद:

नीतीश सरकार की ओर से 2025 विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी और 25 लाख रोजगार देने का वादा किया गया है. इसमें से बड़ी संख्या में नौकरी और रोजगार दिया गया है लेकिन अभी भी 7 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार नीतीश सरकार को देना है. 15 अगस्त को गांधी मैदान से मुख्यमंत्री ने कहा था कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले 7 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे. ऐसे में सबकी नजर आज होने वाली कैबिनेट की बैठक पर भी रहेगी कि सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेती है या नहीं?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

39 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

56 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago