Samastipur

शराब कारोबारी के अपहरण मामले में मुखिया को समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी साथ मिलकर करते थे अवैध दारू का धंधा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शराब की खेप देने के नाम पर तीन लाख तीस हजार रुपये की वसूली करने के बाद धंधेबाज का अपहरण करने के मामले में नामजद मुफस्सिल थाना के बेझाडीह पंचायत के मुखिया केशोपट्टी निवासी लाल बाबू को समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर मुखिया को दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिला के मेहसौर थाना के मेहपुरा गांव निवासी शराब के धंधेबाज मुकेश कुमार सहनी को 29 जनवरी को शराब की खेप देने के नाम पर समस्तीपुर स्टेशन के पास बुलाया गया था।

उससें शराब के मद में तीन लाख तीस हजार रुपये लेने के बाद बदमाशों ने कार से अपहरण कर लिया था। समस्तीपुर से दूसरे जगह ले जाने के क्रम में उसने किसी तरह डायल 112 को अपहरण की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद करने के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। हालांकि उस समय अन्य बदमाश फरार हो गये थे। इस मामले में धंधेबाज के आवेदन पर नगर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

आवेदन में मुकेश ने कहा था कि वह शराब का धंधा करता है। गंगापुर के मो. शकील, मोरवाडीह के प्रिंस, आधारपुर के गिरधारी राय, गंगापुर के हरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र महतो, फतेहपुर वाला के मो. ताज, बेझाडीह के वर्तमान मुखिया लालबाबू ने शराब देने के नाम पर समस्तीपुर स्टेशन बुलाया। स्टेशन पहुंच मुखिया लालाबाबू से मोबाइल पर बात की तो उसने एक मोबाइल नंबर देकर उस पर बात करने को कहा। उस नंबर पर बात करने के बाद एक व्यक्ति टेम्पू स्टैंड में आया जिसे तीन लाख तीस हजार रुपये दिया। वह रुपये लेकर चला गया। लेकिन शराब की खेप वाला पिकअप नहीं आया।

उसके बाद शंभूपट्टी का अश्विनी साव आया और कॉल कर मो. शकील, प्रिंस, गिरधारी राय, हरेन्द्र राय, मो. ताज, मुखिया लालबाबू को बुलाया। सभी अपहरण कर उसे एक कार में बैठा कर ले गये। रात में मोरवाडीह में रोशन कुमार के घर में रखा। उसके बाद 30 जनवरी को सभी ने उसे पुन: कार में बैठाया और रूकते-रूकते ले जाने लगे। बीच-बीच में सभी उसे पीटते भी और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उसी क्रम में एक जगह से उसने डायल 112 को चुपके से कॉल किया जिसके बाद पुलिस आयी और उसे बरामद किया। अन्य फरार हो गये जबकि मो. शकील व मो. ताज को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर एसपी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, समाधान का दिया निर्देश

ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन का ध्यान रखना हमारी की जिम्मेदारी…

7 घंटे ago

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DM ने दिए सख्त निर्देश, परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 रहेगी लागू

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के DDC ने पंचायत रोजगार सेवक को किया सेवामुक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे में नाम जोड़ने के नाम पर राशि लेने का लगा था आरोप

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और राशि लेने के आरोप में जिला…

9 घंटे ago

थाना भवनों की मरम्मती को लेकर DIG की अध्यक्षता में प्रक्षेत्रीय बैठक आयोजित, समस्तीपुर SP भी हुए शामिल

समस्तीपुर : मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ…

10 घंटे ago

भक्त व भगवान की नगरी बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम में निकली शिव की भव्य बारात झांकी

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त व भगवान की मिलन स्थली के रूप में सुप्रसिद्ध…

11 घंटे ago

जीवन कौशल से लेकर माहवारी स्वच्छता तक, समस्तीपुर में शिक्षकों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

समस्तीपुर : किशोरी छात्राओं के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने…

12 घंटे ago