Samastipur

भक्त व भगवान की नगरी बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम में निकली शिव की भव्य बारात झांकी

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त व भगवान की मिलन स्थली के रूप में सुप्रसिद्ध बालेश्वर स्थान,विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर से शनिवार को महाशिवरात्रि को लेकर भव्य व आर्कषक शिव विवाह बरात निकाली गई। अनुमंडलाधिकारी किशन कुमार एवं एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से धार्मिक ध्वज शिव पताका दिखा कर झांकी को विद्यापतिधाम मंदिर परिसर से रवाना किया। शिव बारात झांकी मंदिर परिसर से निकल कर मलकलीपुर, मधैयपुर, केवटा, सरदारगंज, दलसिंहसराय पगड़ा, बसढ़िया होते हुए आसपास के गांवों की आंचलिक यात्रा के बाद रविवार को मंदिर परिसर पर पहुंचेगी। जहां वैदिक रीति के अनुसार महादेव का विवाह महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परम्परागत रूप में मनाई जाएगी।

भव्य झांकी में हाथी, घोड़ा, बंदर, भालू, ऊंट, बैल, बसहा, नंदी, ब्रह्मा, विष्णु, भूत-पिशाच आदि कि मौजूदगी एक अलौकिक चित्रण पेश कर रहे थे। बताते हैं कि कई दशकों शिव बरात की झांकी प्रखंड के दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुए अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में शिव पार्वती विवाह के पौराणिक दृश्य को भक्तों के हृदय में तरोताजा करने का प्रयास कर धार्मिक भावनाओं को बल देने की कवायद हैं।

बारात में रथ पर सवार भगवान भोलेनाथ के वेश में राम चौरसिया, ब्रह्मा के रूप में विजय राम, विष्णु अनिकेत गिरि, नंदी शिवकांत गिरि, मल्लिकार्जुन लूटन साह, महाकाल के रूप में रामशंकर सिंह , बाल्य शंकर के रूप में भवेश गिरि, नारद के रूप में दीपक कुमार, कुबेर दीनदयाल गिरि, इंद्र दुर्गेश गिरि, शनिदेव गोविंद कुमार गिरि, भिखारी, भूत के वेश में गुलशन कुमार को देख लोग आश्चर्य चकित थे। उधर मांगलिक गीतों व शिव नचारी गीतों के बीच महिला श्रद्धालुओं ने बारात झांकी की जगह गजह आरती उतारी। इस दौरान पूरा इलाका हर हर महादेव के घोष से गुंजायमान हो उठा। कई वर्षों से महाशिवरात्रि का अनुष्ठान परंपरा चल रहा है।

आयोजन समिति विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरि कवि ने बताया कि रविवार को विवाह मंडप में महादेव शिव- माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर शिव मंदिर समेत पूरे परिसर को सजाया गया है। वहीं सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष सूरज कुमार, एसआई शक्ति सिंह सहित पुलिस बल के साथ तत्पर थे। झांकी की सफलता के लिए जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, गणेश गिरि कवि, न्यास समिति के उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, सदस्य हरिओम गिरि, प्रवीण गिरि, कैलाश पासवान, चतुरानंद गिरि, अमीर लाल गिरि, धर्मराज चैतन्य, संजय कुमार ठाकुर, दीनदयाल गिरि सहित सैकड़ों शिवभक्त पूरी आस्था के साथ जुटे रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago