Samastipur

समस्तीपुर के होली मिशन स्कूल में नियोजन मेला आयोजन, 1025 अभ्यर्थी रोजगार के लिए चयनित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला नियोजनालय की ओर से गुरुवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन होली मिशन स्कूल में किया गया। इसमें 1025 अभ्यर्थियों का चयन रोजगार के लिए किया गया। मेला का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने किया। इसमें 22 लाभुको को स्टडी किट योजना का लाभ भी दिया गया। 22 लाभुको में से 03 लाभुकों को बीपीएससी के लिए वहीं 19 लाभुकों को स्टडी किट विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के लिए दिया गया।

वहीं कुशल युवा केन्द्र के मेघावी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान दिया गया साथ ही कुशल युवा केन्द्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। नियोजन मेला में कुल 28 नियोजकों ने भाग लिया। इसमें काफी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे। विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 1772 अभ्यर्थियों का बायोडाटा लिया गया। वहीं 1025 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिएण् औपबंधित रूप से चयन किया गया।

इस मौके पर उप निदेशक नियोजन दरभंगा प्रंडल आशीष आनंद, जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग आकाश, महाप्रबंधक, जिला उधोग केन्द्र विवेक शर्मा, श्रम अधीक्षक संजय कुमार एवं निशांत कुमार उपस्थित थे। मुख्य अतिथि का स्वागत उप निदेशक नियोजन दरभंगा प्रमंडल दरभंगा द्वारा पौधा दे कर किया गया।

इसके बाद कुशल युवा के छात्राओं के द्वारा अतिथियों का स्वागत गान से स्वागत किया गया। मेला में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों को नियोजन एवं कौशल विकास को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। मेला में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे। जिसके माध्यम से उक्त विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके में सरोज कुमार दास, बसंत कुमार, चन्द्राकन्त मंडल, संतोष कुमार, मनीष कुमार, विनोद कुमार सिंह, सभी जिला कौशल प्रबंधक, मनीष कुमार गुप्ता जिला कौशल विशेषज्ञ, क्लस्टर मैनेजर, क्षमा कुमारी, रंजीत कुमार क्लस्टर मैनेजर एवं कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

4 मिनट ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

17 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

24 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

29 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago