समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा शहर के बूढ़ी गंडक नदी के सीढ़ी घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान एक दस वर्षीय किशोर डूबने के बाद लापता हो गया। एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था। लापता किशोर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर निवासी मंगल महतो का पुत्र मुन्ना कुमार (10) बताया गया है। सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस व अंचल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एडीआरएफ टीम को बुलाया। एसडीआरएफ ने घंटों तक नदी में बालक की खोज की, लेकिन डूबे किशोर का कोई पता नहीं चल सका।
एसडीआरएफ का कहना था कि नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है, जिससे बहाव के साथ दूर निकल जाने की भी आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक किशोर अपने पिता मंगल महतो के साथ नदी में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मंगल ने पहले अपने पुत्र को नहला कर सीढ़ी पर खड़ा कर दिया। उसके बाद अपने नहाने गया। इसी दौरान मुन्ना ने नदी में छलांग लगा दिया।
नदी में नहा पिता जब तक बेटे को बचाने के लिए दौड़ता तब तक वह गहरे पानी में जा चुका था। मंगल के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, पर नदी का बढ़ा जलस्तर देख पानी मे उतरने की किसी ने हिम्मत नहीं की। बता दें कि सीढ़ी घाट पर बना सीढ़ी का आधा से अधिक हिस्सा पानी में डूब चुका था। उधर, मुन्ना के डूबने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…