Samastipur

PM मोदी से मिल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा क्यों नहीं घोषित करवाते CM नीतीश, तेजस्वी ने पूछे सवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि आज भाजपा के किसी भी केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री को बिहार नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कराने एवं सहायता राशि की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्यों नहीं मिलते?

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बिहार के लाखों लोग एवं आधा से अधिक जिले बाढ़ से प्रभावित है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने में हिचकते क्यों है? विदेश प्रवास पर चल रहे नेता प्रतिपक्ष ने पोस्ट में वर्ष 2008 में आयी भीषण बाढ़ की याद दिलायी और तत्कालीन केंद्र की यूपीए-2 की सरकार तथा रेलमंत्री लालू प्रसाद के किए कार्यों की विस्तृत चर्चा भी की।

उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद ने उस दौरान बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कराया और एक हजार करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दिलायी। एक लाख टन अनाज की जगह एक लाख 25 हजार टन अनाज की आपूर्ति की गयी। सवाल किया कि बार-बार तटबंध और बांध क्यों टूटते हैं, इसका कारण भी सरकार को बताना होगा?

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

46 मिनट ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

13 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

14 घंटे ago