Samastipur

समस्तीपुर के मास्टरमाइंड सुभाष झा समेत 9 लुटेरों ने बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप लूटकांड को दिया था अंजाम, अब तक 6 धराए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बीते 21 अक्टूबर को शहर के पटेल चौक स्थित पीपी ज्वलेर्स में दिनदाहड़े 35 लाख रुपये के जेवर लूटकांड मामले में बेगूसराय पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटकांड के मास्टरमाइंड में समस्तीपुर के बदमाश सुभाष झा नाम सामनें आ रहा है। वहीं पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में बेगूसराय जिले के ही मटिहानी थाना के मनिअप्पा गांव निवासी तारकेश्वर झा का पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ चंदन झा, साहेबपुरकमाल थाना के सनहा पुरबारी निवासी नरारायण झा का पुत्र संजय कुमार झा उर्फ सोनू, नावकोठी थाना के पहसारा गांव निवासी योगेन्द्र झा का पुत्र आनंद भारती व दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना के बीहट मउ निवासी प्रवीण कुमार झा का पुत्र सौरभ कुमार झा का नाम शामिल है।

पुलिस इन लुटेरों के पास से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 12 गोलियां, एक पिलेट एक, पांच मोबाइल, एक मैगजीन, एक चाकू, दो बाइक, एक डायरी बरामद किया है। इसमें अबतक छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ज्वेलरी शॉप लूटकांड का खुलासा हो गया। यह दावा एसपी मनीष कुमार ने किया है। वे बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर लूटकांड में पुलिस उपलब्धि की जानकारी दे रहे थे।

एसपी ने बताया कि लूटकांड में कुल नौ लुटेरे थे। इनमें अबतक छह को दबोचा गया। जबकि इस लूटकांड का सरगना समस्तीपुर का रहने वाला है जो अपने अन्य साथियों के साथ फरार चल रहा है। एसपी ने बताया कि घटना के दिन दुकादार व कर्मियों के सहयोग से दो लुटेरों को पकड़ा गया था। दुकानदार द्वारा चलायी गोली से दोनों लुटेरे जख्मी हुए थे। पुलिस हिरासत में इलाजरत दोनों लुटेरों से पूछताछ के दौरान लूटकांड में शामिल सरगना समेत अन्य सहयोगियों का नाम बताया। साथ ही षडयंत्र में कौन-कौन लोग शामिल थे उसका भी नाम बताया।

किराये के मकान में रहकर लुटेरों ने की थी रेकी :

एसपी ने बताया कि लुटेरों की निशानदेही के आधार पर सर्वोदयनगर मोहल्ले से अभिषेक कुमार झा को दबोचा गया। उसके पास से एक डायरी, एक गोली व एक मोबाइल मिला। उसके मोबाइल व डायरी के आधार पर अन्य तीन बदमाशों को दबोचा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के द्वारा नौरंगा पुल के समीप शीतला मंदिर गली स्थित शंकर सिंह की चहारदीवारी के पास छुपाया गया एक पिस्टल व तीन गोलियां बरामद की गयी।

लूटकांड में तीन प्राथमिकी :

एसपी ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में लूट मामले में दुकानदार की लिखित शिकायत पर 35 लाख रुपये के जेवरात लूटकांड की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। लूटकांड का वीडियो फुटेज देखने से लगता है कि सरगना को अधिक जेवर हाथ नहीं लगे हैं। हालांकि अन्य फुटेज का अध्यन किया जा रहा है। जबकि पुलिस की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago