Samastipur

अभिषेक, मोहित, आदित्य व आर्यन को विभिन्न भार में मिला गोल्ड; राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का दूसरा दिन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के लाल कोठी परिसर में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 14 बालक वर्ग कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन बेगूसराय के बिट्टू, दरभंगा के मोहित, पटना के आदित्य, नालंदा के आर्यन व बेगूसराय के अभिषेक ने भिन्न-भिन्न वेट कैटेगरी में आका(लाल) व आओ(ब्लू ) की जर्सी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल किया।

बुधवार को खेल विभाग बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में खेले गए अंडर 20 वेट कैटेगरी में बेगूसराय के बिट्टू कुमार को कोई भी प्रतिद्वंदी खिलाड़ी नहीं होने के कारण इस भार वर्ग में इन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं 20 से 25 किलो भार वर्ग में बेगूसराय के अभिषेक कुमार ने मुजफ्फरपुर के दिव्यांश वर्मा को हरा कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं मुजफ्फरपुर के दिव्यांश को सिल्वर मेडल एवं जमुई के मोहम्मद फारूक को ब्रोंज मेडल से संतोष करना पड़ा।

इसी तरह 30 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में दरभंगा के मोहित कुमार, पटना के मेहनाज अली सिवान के अभिमन्यु एवं ईस्ट चंपारण की सूरज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। इधर 35 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में पटना के आदित्य राज ने नालंदा के मोहम्मद आतिफ हुसैन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया जबकि आतीफ को सिल्वर एंव वैशाली के उपलक्ष कुमार एवं मुजफ्फरपुर के मोहम्मद साकिब सुल्तान अंसारी को संयुक्त रूप से ब्रोंज मेडल से संतोष करना पड़ा।

वहीं 55 से 60 केजी भार वर्ग में वैशाली के आयुष राज, पटना के आदित्य राज एंव दरभंगा के जीत राज व बांका के रितिक राज ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज मेडल अपने नाम किया. इसी तरह 60 से अधिक वेट कैटेगरी में नालंदा के आर्यन राज ने गोल्ड मेडल, पटना के रॉन मुखर्जी ने सिल्वर मेडल, वैशाली के यथार्थ मनीरूप एवं बांका के यश कुमार ने संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी आकाश, कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, सुभीत कुमार सिंह, राजीव तिवारी, विनय कुमार ने संयुक्त रूप से सभी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया. इन सभी मैचों में चीफ रेफरी राम सिंह यादव, राकेश राज, हर्ष कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, आकाश कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह व रवि कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके पर निखिल कुमार, विग्नेश कुमार, रामकुमार, सुधाकर राय, अंशु कुमार सिन्हा, बृजेश झा आदि सहित विभिन्न जिला के कई खिलाड़ी व दल प्रभारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

12 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

14 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

20 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

20 घंटे ago