Samastipur

पुरस्कार वितरण के साथ समस्तीपुर में चल रहा बिहार राज्य विद्यालय अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता हुआ संपन्न

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में पिछले छह दिनों से खेले जा रहे हैं बिहार राज्य विद्यालय अंडर-14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। फाइनल मैच में पिछले साल की विनर एकलव्य सेंटर बिहार ने सिवान की टीम को 50 – 37 से हराकर चमचमाती ट्राफी पर अपना दबदबा कायम रखा। इस फाइनल मुकाबले में एकलव्य ने मध्यांतर से पहले 6 बोनस अंक व 4 लूना अंक के सहारे कुल 29 अंक अर्जित किया. वही सिवान की टीम एक बोनस अंक एवं एक सुपर टेकर के बदौलत कुल 12 अंक अर्जित किया।

मध्यांतर के बाद खेले गए मैच में सिवान की टीम जहां बढ़त को बराबरी करने में लगी थी वही एकलव्य सेंटर की टीम बढ़त बनाती जा रही थी मध्यांतर के बाद के मैच में एकलव्य सेंटर ने 4 बोनस अंक व 2 लूना अंक के साथ 21 और अंक अर्जित कर मैच समापन तक कुल 50 अंक अर्जित कर लिए। वहीं सिवान की टीम मध्यांतर के बाद के मैच में 5 बोनस अंक 2 लूना अंक के सहारे 25 अंक ही जुटा पाई।

इस तरह सिवान की टीम अपने खाते में कल 37 अंक ही जोड़ सकी। परिणाम स्वरूप सिवान टीम को 37 के मुकाबले 50 अंक से हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर बेगूसराय व पटना की टीम रही। जिन्हे सेमी फाइनल मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था।

मौके पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में जिला खेल पदाधिकारी आकाश एवं सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की सोनाली ने संयुक्त रूप से विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले टीमों के सभी खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र व चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व जिला खेल पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्ति सभी चोच का संचालन करने वालेे तकनीकी पदाधिकारी नेशनल रेफरी राणा रंजीत सिंह, अरूण कुमार, गया के प्रिंस कुमार, बक्सर के जयशंकर चौधरी, पटना के अविनाश कुमार, दरभंगा की ज्योति कुमारी, बेगूसराय के नंदन कुमार एवं सहरसा के रविकुमार एवं जावेद सिद्दकी को एंव प्रतिनियुक्ति सभी सहायक व खेल शिक्षक शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुभीत कुमार सिंह व जितेंद्र कुमार एंव धन्यवाद ज्ञापन तकनीकी पदाधिकारी अरुण कुमार ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने अधिसूचना…

53 मिनट ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

1 घंटा ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

5 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

9 घंटे ago