Samastipur

दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर समस्तीपुर सदर अस्पताल, बर्न केस के लिए बेड सुरक्षित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में दीपावली के दौरान पटाखों से जलने की घटनाओं की आशंका को ध्यान में रख बेड संख्या बढ़ाई गई है। समस्तीपुर के सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नागमणि राज ने बताया कि दीपावली को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट है। त्यौहार के दिन किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दीपावली के दिन पटाखे या अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण होने वाले हादसों की आशंका को देखते हुए समस्तीपुर में सदर अस्पताल प्रशासन ने चौबीस घंटों के लिए डॉक्टर समेत मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की है। इमरजेंसी बेडों के साथ ही चार अलग से बेड भी सुनिश्चित किए गए हैं।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नागमणि राज ने बताया कि दीपावली के दिन पटाखों की वजह से जलने की घटनाओं को देखते हुए यह तैयारी की है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवा का भंडारण भी कर लिया गया है। अगर उस दिन बर्न केस सामने आता है, तो उसके लिए पर्याप्त मात्रा में बेड्स की व्यवस्था की गई है।

नागमणि राज ने बताया कि बर्न केस के लिए सिल्वर सल्फा डायजिन, टीटी, बैंडेज पट्टी बेटाडिन लोशन, पेनकिलर आदि दवाओं को पर्याप्त मात्रा में स्टॉक कर लिया गया है। दीपावली के दिन से लेकर अगले तीन दिनों तक लगातार इमरजेंसी डॉक्टरों की तैनाती होगी और इसके अलावा तीन डॉक्टरों की अलग-अलग टीम भी मौजूद रहेगी। त्यौहार के वक्त सामान्य बर्न केस से लेकर गंभीर मरीजों के ट्रीटमेंट की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी हम दीपावली पर सतर्क हैं। कई टीमें हैं, जिसमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर हैं और एंबुलेंस भी उपलब्ध है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

36 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago