Samastipur

चकमेहसी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का सांसद शांभवी ने लिया जायजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- सांसद शांभवी चौधरी ने रविवार को चकमेहसी थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके नामापुर व कलौंजर पंचायत का भ्रमण कर लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान नामापुर पंचायत के नामापुर गांव में दो वार्ड में जाने का रास्ता नहीं होने से निजी रास्ते के सहारे आवागमन करने की समस्या स्थानीय लोगों ने प्रमुखता से रखी। जिस पर सांसद ने स्थानीय मुखिया व सीओ शशि रंजन से जानकारी लेते हुए सड़क निर्माण के संबंध में निजी भूमि स्वामी से बातकर आगे की प्रक्रिया करने या अन्य रास्ते के विकल्प पर विचार कर सड़क निर्माण कार्य का निर्देश दिया।

सांसद ने नामापुर में बच्चो के बीच खिलौना आदि सामग्री का भी वितरण किया। इसके बाद सांसद कलौंजर पंचायत पहुंची। जहां फूलहट्टा में लोगो ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता मुहैया कराने के साथ बाढ़ से फसल क्षति को लेकर मुआवजा दिलवाने व पंचायत को बाढ़ प्रभावित घोषित करवाने की मांग की।

कलौंजर पंचायत की पैक्स अध्यक्ष अनिता देवी ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर पंचायत के कलौंजर जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण उच्ची करण के साथ कराने की मांग की। मौके पर सीओ शशि रंजन, मुखिया राम विनोद ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष राजेश साह, रणधीर कुमार, धीरज कुमार उर्फ धीरू, अनीश त्रिवेदी, सात्विक, शुशील कुमार गुप्ता, मुखिया सुनील पासवान, थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago