Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में स्नातक के विभिन्न संकायों में 15 व 16 अक्टूबर को होगा नामांकन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में कृषि स्नातक और इससे जुड़े अन्य संकायों में नामांकन की प्रक्रिया 15-16 अक्टूबर को होगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इसके लिए विश्वविद्यालय के पार्किंग शेड में छात्रों के लिए अलग-अलग स्टॉल बनाये गये हैं। जिनमें प्रमाण-पत्रों की जांच के साथ ही नामांकन की अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जायेगी।

केन्द्रीयकृत नामांकन होने से छात्रों को एक ही स्थल पर प्रमाण-पत्रों की जांच से लेकर नामांकन, छात्रावास व फी जमा करने की सुविधा रहेगी। जिससे छात्रों को यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। पार्किंग शेड में ही पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भी उसके कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जिससे छात्र अपने शुल्क की राशि आसानी से वहीं जमा कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय के नवनामांकित होने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों की सुविधा को देखते हुए समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पूसा रोड से विश्वविद्यालय तक आने-जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा छात्र व अभिभावक शुल्क जमा कर भोजन भी कर सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) कृषि, वानिकी, मा्स्यियकी, प्राकृतिक खेती, कृषि अभियंत्रण, सामुदायिक विज्ञान और बीटेक-बायोटेक्नोलॉजी की सीटों पर नामांकन होगा। विश्वविद्यालय में आईसीएआर के माध्यम से काउंसलिंग कराकर नामांकन लिया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

7 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

7 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

11 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

16 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

17 घंटे ago