समस्तीपुर/रोसड़ा : सुंदरी देवी सरस्वती विद्यामंदिर सैनिक स्कूल बटहा की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में अखिल भारतीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए बहन मनस्वी को विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम ने विजेता ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मीडिया प्रभारी विजयव्रत कंठ ने जानकारी दी कि इस अवसर पर अभिभावक प्रतिनिधि डॉ पूजा ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में संयुक्तरूप से तीसरे स्थान पर काबिज होनेवाली बहन सोनम कुमारी और राजनंदनी को सम्मानित किया।
मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष बिनोद कुमार, उपाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, पूर्व सचिव नकुल कुमार शर्मा, सह सचिव रामलाल सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रांतीय प्रतिनिधि कृष्ण कुमार प्रसाद, ललित कुमार राय, प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल, सीबीएसई प्रतिनिधि देवानंद दूरदर्शी, विकास कुमार मिश्र, अभिभावक प्रतिनिधि दिनेश मंडल, आचार्य प्रतिनिधि रविचंद्र गौर, पिंकी कुमारी आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…