समस्तीपुर :- शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सोमवार को बीएड के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का सत्रांरभ हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनजुम वारिस व मंच संचालन सहायक प्राध्यापक अशोक कुमार अकेला ने किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया। उन्होंने नये छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए ईमानदारी के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने व अच्छे अंक पाकर कॉलेज तथा परिवार का नाम रौशन करने की सलाह दी।
महाविद्यालय के सचिव अबू सईद ने छात्रों को बिहार के सर्वश्रेष्ठ महविद्यालय में से एक में नामांकन कराने की बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में डॉ. रंजीता कुमारी, सविता कुमारी, सेराज अहमद, डॉ. मो. इफ्तेखार आलम अंसारी, रंजना कुमारी, मिर्जा कासिफ बेग, शकीना बानो, डॉ. दीपा गुप्ता, स्वाति कुमारी, मो. नजीर, मो. इशराक आलम आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…