Samastipur

समस्तीपुर: स्कूल जा रही आधा दर्जन बच्चियों को मिनी ट्रक ने कुचला, 2 की घटनास्थल पर ही मौत

समस्तीपुर में स्कूल जा रही बच्चियों पर रफ्तार का कहर टूटा। घटना जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत एनएच 28 पर हुई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवका टोल स्कूल में पढ़ने जा रही आधा दर्जन बच्चियों को एक मिनी ट्रक ने कुचल दिया। इससे दो बच्चियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसे में एक बच्ची सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में कूद गई और उसने अपनी जान बचाई। उसकी बहादुरी की चर्चा हो रही है।

मृतक बच्चियों में फतेहपुर के वार्ड आठ निवासी राजेश कुमार की 10 वर्षीय बेटी कृतिका मौसम और ब्रह्मदेव सिंह की 10 वर्षीय पुत्री स्वाति प्रिया शामिल है। दोनों वर्ग चार की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव की आधा दर्जन बच्चियां शनिवार सुबह एक साथ स्कूल जा रही थी। उसी दौरान मुसरीघरारी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे मिनी ट्रक अचानक असंतुलित हो बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दो बच्चियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वही ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। गाड़ी का ड्राइवर भागने की फिराक में था लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़ लिया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलने पर आननफानन में बच्चियों के परिजन भी पहुंचे और सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, हादसे के बाद एनएच 28 पर जाम लग गया, जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। बताया जाता है कि हादसे के पास पहुंचे लोगों ने ट्रक के चालक को पकड़ बंधक बना रखा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हों पायी है।

घटना स्थल पर हालात को देखते हुए मुसरीघरारी के अलावा ताजपुर और बंगरा थाने की पुलिस पहुंच गई। घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घायल बच्चियों के बेहतर इलाज और मृत बच्चियों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

16 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

18 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago