Bihar

शादी के झांसे में महिला दारोगा का यौन शोषण, आरोपी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, गर्भपात भी कराया था

बिहार पुलिस की एक महिला दरोगा अपने साथी सब इंस्पेक्टर के हवस का शिकार बन गई। आरोपी दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब प्रेग्नेंट हो गई तो गर्भपात भी करवा दिया। इतना ही नहीं उसने धोखा देकर उसे रुपए भी ठग लिए। हाजीपुर महिला थाना की पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पटना से की गई है। मुजफ्फरपुर में दोनों अलग-अलग थानों में कार्यरत थे। इसी दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए।

आरोपी सब इंस्पेक्टर की पहचान सीवान जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जीबी नगर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाने में थाना अध्यक्ष भी रह चुका है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला दरोगा और राहुल के बीच ट्रेनिंग के दौरान राजगीर में दोस्ती हो गई। उसके बाद राहुल की पोस्टिंग मुजफ्फरपुर के बरुराज थाने में हुई जबकि महिला सब इंस्पेक्टर को सरैया थाने में तैनात किया गया। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। राहुल ने उससे शादी करने का वादा किया। पीड़िता की शादी कहीं और तय हो गई थी जिसे राहुल ने जबरन तुड़वा दिया। परिवार वालों की सहमति से दोनों की शादी तय हो गई।

शादी तय हो जाने के बाद राहुल जिद करने लगा और अपनी होने वाली दरोगा पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इधर राहुल के परिवार वाले दहेज में 10 लाख नगद और सामान की मांग करते रहे। पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में धोखा देकर गर्भपात भी कर दिया और विरोध करने पर मारपीट भी की।

इसी बीच पीड़िता का ट्रांसफर वैशाली के सराय थाने में हो गया। वहीं काम करते हुए हाजीपुर महिला थाने में इसकी शिकायत की । महिला थाना ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा राहुल को पटना से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह शिवहर जिला में कार्यरत था।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago